DNN बद्दी
26 अक्तूबर। बद्दी-बरोटीवाला -नालागढ़ में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन नशे के कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी के चलते बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति से बरामद किया 20.89 ग्राम चिट्टा व करीब 19 हजार की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार निवासी पूर्वी चंपारण बिहार के हवाले से 20.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि यह हीरोइन चिट्ठा कहां से लाया था और कहां पर सप्लाई करता था।















