Dnewsnetwork
बददी पुलिस ने कापर चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले में आगामी जांच चल रही है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के राजेश कुमार मीणा की शिकायत पर चोरी का मामला पंजीकृत किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी के मोडयूलिंग प्लांट में कॉपर की मात्रा कम पाई गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि 28 फरवरी की रात को कंपनी कर्मचारी विक्की तथा बस के ड्राइवर संजू के साथ एक अन्य व्यक्ति द्वारा कंपनी से कॉपर चोरी कर बस में डालते हुए देखा गया। आरोपियों ने चोरी किया हुआ सामान बस में डालकर सुबह शिफ्ट आउट के समय बाहर ले गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विक्की कुमार निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी जांच चल रही है ।















