DNN बद्दी
जिला पुलिस बद्दी द्वारा आज पूरे बीबीएन में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल बस और स्टाफ बसों को जांचा गया और उनमें कमियां पाई जाने पर वाहनों के चालान भी काटे गए। साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द बसों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं बीबीएन ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल 107 चालान काटे गए और तकरीबन 61 वाहनों को जब्त किया गए। जिसमें कुल 62500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान कि जानकारी देते हुए नालागढ़ केे ट्रैफिक इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान लगातार यूं ही जारी रहेगा जब तक कि स्कूल प्रबंधन और प्राइवेट स्टाफ बसों के मालिकों द्वारा बसों में सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम नहीं किए जाते तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो ठेकेदार सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराएगा उसके लाइसेंस तक रद्द किए जाएंगे।















