Baddi नगर निगम के वार्डों का प्रस्ताव निरीक्षण के लिए उपलब्ध-DC

Others Solan

Dnewsnetwork
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि नगर निगम बद्दी को वार्डों में बांटने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय सोलन एवं नगर निगम कार्यालय बद्दी में निरीक्षण के लिए अगले 07 दिनों तक कार्यालय समय में उपलब्ध रहेगा।
इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी निवासी को इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना है तो वह उपायुक्त सोलन को इस नोटिस के प्रकाशन के 07 दिन के भीतर फार्म 02 में प्रस्तुत कर सकता है।
इस नोटिस के अनुसार नगर निगम बद्दी को 15 वार्डों में विभाजित किया गया है।
नोटिस के अनुसार नगर निगम बद्दी के वार्ड नम्बर 01 हरिपुर संधोली-1 की जनसंख्या 2055, वार्ड नम्बर 02 हरिपुर संधोली-2 (सब्जी मण्डी) की जनसंख्या 1820, वार्ड नम्बर 03 बद्दी की जनसंख्या 2904, वार्ड नम्बर 04 सूरजमाजरा लबाणा की जनसंख्या 2540, वार्ड नम्बर 05 जुडी खुर्द की जनसंख्या 2995, वार्ड नम्बर 06 काठा की जनसंख्या 3234, वार्ड नम्बर 07 अमरावती की जनसंख्या 4878, वार्ड नम्बर 08 बिल्लांवाली गुज्जरां की जनसंख्या 1745, वार्ड नम्बर 09 बिल्लांवाली लबाणा की जनसंख्या 3302, वार्ड नम्बर 10 वर्धमान की जनसंख्या 4100, वार्ड नम्बर 11 भटोली खुर्द की जनसंख्या 4138, वार्ड नम्बर 12 झाड़माजरी की जनसंख्या 976, वार्ड नम्बर 13 कुंजाहल की जनसंख्या 1640, वार्ड नम्बर 14 बलियाना की जनसंख्या 2302 तथा वार्ड नम्बर 15 बरोटीवाला की जनसख्ंया 2290 है।

News Archives

Latest News