BAD NEWS सोलन जिला से कोरोना संक्रमण 5 की रिपोर्ट पोजिटिव

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 234 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 234 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 61, नागरिक अस्पताल बद्दी से 69, ईएसआई काठा से 15, एमएमयू अस्पताल कुम्हारहट्टी से 04, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 24, नागरिक अस्पताल  कण्डाघाट से 18, ईएसआई परवाणू से 11, ईएसआई बरोटीवाला से 17 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी से 15 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 268 रक्त नमूनों में से 05 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पोजिटव प्राप्त हुई है। 249 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। इनमें से 14 रक्त नमूनों की रिर्पोअ अभी आनी शेष है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पोजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति पश्चिम बंगाल से राज्य आए थे। वर्तमान में यह सभी नालागढ़ उपमण्डल के क्वारेनटाईन केन्द्र रामशहर में हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इन व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध कर क्वारेनटाईन किया जा रहा है। इनके सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News