DNN मंडी
प्रदेश में हो रही बर्फबारी व बारिश के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड बढऩे के कारण इन क्षेत्रों में रह रहे जंगली जानवरों ने नीचले क्षेत्र का रुख कर दिया है। इसी के चलते मंडी जिला के थुनाग में एक एटीएम में तेंदुए का शावक घुस गया। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए यह यहां घूसा और आराम से बैठा था। इसी दौरान जब एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिए उसके अंदर गया, तो जैसे ही उसकी नजर तेंदुए के शावक पर पड़ी वह जोर जोर से चिल्लाने लगा और तुरंत बाहर आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद एक व्यक्ति ने तेंदुए के शावक को एटीएम से बाहर निकाला। इसके बाद यह एक वाहन के नीचे छुप गया। जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा और उसके इलाज के लिए ले गए। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
