Arki में Tipper गिरा चालक की मौत

Himachal News

DNN अर्की (Arki) (शहनाज)
अर्की क्षेत्र के बलेरा में टिप्पर के सड़क से नीचे गिर जाने के कारण चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टिपर चालक की पहचान राजेश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार इस टिपर में चालक रोड़ी लोड करके ले जा रहा था कि अचानक टिपर का टायर कच्ची सड़क पर चला गया और टिपर मकान के पिल्लर व लेंटर को तोड़ता हुआ खाली जगह में गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में चालक को अर्की अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News