DNN अर्की (राजन)
नगर पंचायत क्षेत्र में गृह कर को लेकर नगर पंचायत ने अध्यक्षा की अगुवाई में एक सब कमेटी का गठन किया गया हैं जो नगर की विभिन्न संस्थाओं से बात कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी । कमेटी में अध्यक्षा के अलावा उप प्रधान नानक चंद व पार्षद सावित्री गुप्ता को नामित किया गया। इस का निर्णय आज नगर पंचायत की हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्षा वीना ठाकुर ने की। बैठक में गृह कर का मुददा छाया रहा। बैठक में गृह कर संबधि लोगों की आपतियों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत ने निर्णय लिया कि लोगों को गृह कर में छुट दी जाए। इसके तहत 1 से 100 स्वकेयर मीटर तक रिहायशी भवनों पर लगे गृह कर को 3 प्रतिशत से घटा कर 2 प्रतिशत किया गया तथा इससे ऊपर रिहायशी भवनों पर 6 प्रतिशत के बजाए 5 प्रतिशत गृह कर लिया जाएगा । नान-रिहायशी भवनों पर गृह कर 10 प्रतिशत से घटा कर 7 प्रतिशत किया गया। इसके अलावा बैठक में 15 वें वित्त आयोग के तहत मिली 25 लाख रुपए की धन राशि को खर्च करने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। यह राशि सड़कों पर खर्च की जाएगी। बैठक में 2 भवन निर्माण के प्राकलन भी मंजूर किए गए। 1 प्राकलन सामाजिक पेंशन का भी मंजूर किया गया। बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उप प्रधान नानक चंद, पार्षद आशा परिहार, बालक राम, प्रदीप , तुलसी गुप्ता ,हंसराज गुप्ता, कमल कुमार, जे.ई . सुशील कौंडल, कन्ष्ठि सहायक राम करण वर्मा ने भाग लिया।















