APL राशनकार्ड धारकों से की ये अपील

Mandi Others


DNN मंडी
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रथम बजट भाषण में राज्य के साधन-सम्पन्न ए.पी.एल राशनकार्ड धारकों से राज्य तथा केंद्र सरकार अनुमोदित विभिन्न मदों के तहत मिलने वाले राशन में दी जा रहे उपदान को स्वेच्छा से त्याग करने की घोषणा की थी। इसी के दृष्टिगत उपायुक्त ने जिला के साधन-सम्पन्न एपीएल राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया कि वे भी स्वेच्छा से राशन में मिल रहे उपदान को त्याग करने के लिए आगे आएं।

उन्होंने सूचित किया है कि जो भी एपीएल राशन कार्ड धारक स्वेच्छा से राशन में मिलने वाली सबसिडी त्याग करना चाहते हैं, वे निर्धारित फार्म भरकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के किसी भी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय व स्थानीय शहरी निकायों के कार्यालय में भी दिए जा सकते हैं।

 

News Archives

Latest News