DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को 33 केवी राजगढ़ फीडर का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ने ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों ओच्छघाट, नौणी, कलाघाट, जटोली, धौलांजी, टटूल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 5 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सांय 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















