AIRLIFT कर गर्भवती महिला को पहुंचाया KNH शिमला

Lahaul and Spiti Others Shimla

DNN लाहुल स्पीति/ शिमला

लाहुल स्पीति के काजा उप-मंडल में एक गर्भवती महिला को मंगलावर को कमला नेहरू अस्पताल शिमला के लिए एयरलिफ्ट किया गया। 29 वर्षीय तेंजिन खचित आठ माह की गर्भवती है जो गांव पांगमो की स्थाई निवासी है। 13 अप्रैल को उनकी अचानक तबीयत खराब और परिजन तुरन्त काजा अस्पताल में ले गए। काफी देर तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कमला नेहरू अस्पताल शिमला रेफर करने का फैसला लिया। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त दंडाधिकारी ज्ञान सागर नेगी को इसकी जानकारी दी जिन्होंने कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकंडा से संपर्क कर हेलीकाॅप्टर सुविधा प्रदान करने की मांग की। कृषि मंत्री ने उच्च अधिकारियों से बात कर मंगलवार को गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट का प्रबन्ध किया और उसे कमला नेहरू अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

News Archives

Latest News