AANI लॉरेंस पब्लिक स्कूल ने नवाज़े मेधावी 

Education Himachal News Kullu
DNN आनी (चमन शर्मा)
रविवार को लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी ने अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया । कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला सचिव योगेश वर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष यज्ञा दत्त ठाकुर  मौजूद रहे । विद्यालय प्रधानाचार्य कंवर चौहान ने टोपी ,मफ़लर व बैज पहनाकर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बालकृष्ण ने सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई । बच्चों ने एकल गान,समूह गान,पहाड़ी नृत्य,पंजाबी भंगड़ा समेत कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित नाटक ने जहाँ देश निर्माण में बेटियों के योगदान को सबके समक्ष रखा वहीँ स्वच्छता विषय पर आमजनमानस को जागरूक करके अलख जगाई । पारम्परिक परिधानों में सजी छात्राओं ने खूबसूरत नाटी प्रस्तुत करके बाहावाही लूटी । विद्यालय प्रधानाचार्य कंवर चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय द्वारा शैक्षणिक,सांस्कृतिक,खेल-कूद समेत विज्ञान जगत में खण्ड और जिला स्तर पर नाम रोशन करने वाले बच्चों को बधाई दी । मुख्यातिथि योगेश वर्मा ने अपने संबोन्धन में कहा कि शिक्षा के बिना जीवन नीरस है । आज के प्रतियोगी युग में हमें शिक्षा जैसे सशक्त माध्यम से आगे बढ़ने की सख्त आवश्यकता है । उन्होंने शिक्षा के अलावा खेल-कूद और विज्ञान जगत में भी बच्चों को आगे बढ़ने और दिलचस्पी रखने की बात कही । उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्यारह हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की । वर्ष भर शिक्षा,खेल-कूद,संस्कृति और विज्ञान जगत की गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे बच्चों को मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण,राहुल,टेक चन्द,प्रिंस,राजेन्द्र राणा,सौरभ,हर्षिता,रिचा, तमन्ना,अदिति,ऋषभ,रोहित,सुषमा समेत कई बच्चों को सम्मानित किया गया । इस दौरान मुख्यातिथि के साथ यज्ञा दत्त, जिया लाल, दिले राम, तिलक राज, दिवान ठाकुर, दलीप, कंवर चौहान, अंजली, शबु, गोविंद, अजय, बांके लाल, रिंकू, शालिनी, प्रतिभा, लालिमा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे ।

News Archives

Latest News