DNN आनी (चमन)
उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत जाबन और नमहोंग के नगालीकैंची संपर्क मार्ग पर पिछले तीन महीने से बस सेवा न मिलने से क्षेत्र की जनता परेशान है। अधिकतर गांवों की जनता इस सड़क पर निर्भर करती है । करीब तीन महीने पहले से पथ परिवहन की बस नगालीकैंची से आगे बन्द है । उस वक्त से सड़क की मरम्मत न होने के कारण आज तक बस सुविधा से लोगों को महरूम रहना पड़ रहा है। ज़िला परिषद सदस्या ममता ठाकुर ने कहा कि सड़क बन्द होने से सेब बहुल क्षेत्र जाबन नमहोंग में निचले क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क आनी दलाश वाया नगालीकैंची सड़क पिछले तीन महीनों से नगालीकैंची से आगे खराब है जिससे जनता को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है । इससे सेब सीजन में लोगों को ऊना सेब मंडियों तक पहुंचाने में भी परेशानी आई है और उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है । उन्होंने तुरंत इस मार्ग को बहाल करने की मांग की है ।















