DNN नई दिल्ली
आटा, बेसन, मेदा सहित अन्य खाद्य उत्पादों की मार्केट में जबरदस्त पकड़ बनाने के बाद अब आधार फूडर्स ने मसालों का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इस नवरात्र से कंपनी ने लाल मिर्च, हल्दी व धनिया भी मार्केट में उतार दिया है। कंपनी के एमडी दीपक साहनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आटो, बेसन, दलिया सहित अन्य उत्पाद लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और मार्केट में इसकी भरपूर डिमांड है। ग्राहकों की मांग पर अब आधार फूडर्स ने मसालों का उत्पादन भी आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि अष्टमी से आधार फूड ने मार्केट में हल्दी, पहाड़ी धनिया, राजस्थानी हल्दी भी उतार दी है। उन्होंने बताया कि अभी लोगों के लिए इसे छोटे 50 व 100 ग्राम के पैक में उतरा गया है। अगले कुछ दिनों में यह मार्केट की सभी दुकानों पर उपलब्ध हो जाएगी। ग्राहकों के सहयोग व प्यार को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय भी लिया है कि आगामी कुछ महीनों तक यह मसाले पूर्ण आधार आटा व भारत माता आटा के साथ थैली के अंदर की निशुल्क दिए जाएंगे।















