राशिफल : पुरानी समस्याओं का समाधान

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 2दिसम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-17 गते
चान्द्रमास-मार्गशीर्ष
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् रविवार
तिथि -दशमी तिथि 14:1तक
नक्षत्र– हस्त नक्षत्र 27:3तक
योग-आयुष्मान
करण– विष्टि
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:06
सूर्यास्त —17:16पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – कन्या राशि
2दिसम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल.15:59से17:17तक
🌹राशिफल🌹
मेष- अपने आस-पास के लोगों पर अत्यधिक विश्वास न करें अन्यथा धोखा खा सकते है। पिता व पुत्र में चला आ रहा वैचारिक मतभेद शीघ्र ही समाप्त हो जायेगा।
वृष- छात्रों को अपने मनोकूल कार्य करने से इस समय बचना होगा। जीविका-इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े लोग के लिए दिन बढ़िया है।
मिथुन – आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। छात्र जोखिम भरे कार्यो को करने से बचें। सामाजिक रिश्तों में सक्रियता बनायें रखना बेहतर रहेगा।
कर्क -महिलाओं को परिवार की ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा जिससे उनके मन में आशायें जागृत होगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है।
सिंह- आप-अपने परिवार के प्रति विशेष ध्यान दें तभी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह पायेंगे। दमा व रक्त रोगियों को कुछ दिक्कत महसूस होगी।
कन्या – परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। शारीरिक व मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहेगी।
तुला-आप किसी वाद-विवाद में पड़ने की कोशिश न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिलायें धन निवेश में सावधानी बरतें।
वृश्चिक- महिलायें अपने कर्तव्यों को लेकर चिन्तित रहेगी। सोंची-समझी रणनीति के तहत लिये गये फैसले फलीभूत होंगे। महिलायें कोई रिस्क लेकर कार्य न करें वरना हानि हो सकती है।
धनु -कुछ लोगों की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा तथा आपके मन में नये विचार उत्पन्न होंगे जिससें आप में सकारात्मक सोंच का विकास होगा।
मकर- कुछ लोगों को अपनी प्रतिभा पहचानने की आवश्यकता है। राय-मशविरा लेकर किये गये कार्य सफल होंगे। सन्तान के प्रति मन उदासीन रह सकता है।
कुम्भ- कुछ लोगों लिये आर्थिक रूप से लाभदायक प्रतीत होगा। कुछ नैतिक कार्यो में धन का व्यय करना पड़ सकता है। अहंकार को त्यागना पड़ सकता है।
मीन – स्वास्थ्य में की गयी लापरवाही कष्टकारी साबित होगी, नवयुवक यदि प्रेम की ओर बढ़ेंगे तो उनको सफलता मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य में की गयी लापरवाही कष्टकारी साबित होगी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News