SOLAN 16.39 चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार 

Crime Solan
DNN सोलन (श्वेता)
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने सोलन के 2 युवकों को 16.39 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनमोल गुप्ता व दूसरे की पहचान सुमित जोशी के तौर पर हुई है। रेलवे रोड पर इन्हें पकड़ा गया और शक के आधार पर चैकिंग के दौरान अनमोल के पास से 11.55 ग्राम चिट्टा बरामद तथा चार सिरिंज तथा अमित जोशी से 4.74 हैरोइन व 6 सिरिंज व स्टील के चम्मच बरामद हुए है। दोनों आरोपियों से कुल 16.39 हैरोइन बरामद की गई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News