प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध : CM

Politics Shimla
DNN शिमला
राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के लोग विकासात्मक कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  यहां केंद्रीय राज्य जनजातीय विकास मंत्री जसवंत सिंह भभोर के साथ बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला केन्द्रीय मंत्री के समक्ष उठाया तथा राज्य के लिए एकलव्य विद्यालय प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री से पारस्परिक हितों के अन्य कई मुददों पर भी चर्चा की।
केन्द्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के बेहतर विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News