DNN आनी (चमन)
निरमंड थाने के अंतर्गत एक लड़की और पांच नाबालिग छात्रों के एक साथ गायब होने का मामला सामने आया है । डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया की निरमंड क्षेत्र के पांच नाबालिग लड़कों और एक नाबालिग लड़की एक साथ घर से गायब हो गए । जब चार दिन बीत जाने के बाद उनका कोई सुराग नहीँ लग पाया तो लड़की के पिता ने निरमंड थाने में एफआईआर दर्ज करवा कर पुलिस को अपनी गायब लड़की को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई गई ।
जिसके बाद निरमंड थाने की टीम पूरे क्षेत्र में उन्हें खोजने के लिये सर्च अभियान शुरू कर दिया है । पुलिस के अनुसार निरमंड के देवढांक मंदिर में सभी छात्र एक साथ 21 नवंबर को देखे गये । जिसके बाद की जानकारी पुलिस फोन कॉल से उपलब्ध करवा रही है । जानकारी के मुताबिक दो छात्र आईटीआई और एक कंप्यूटर सेंटर में अध्यनरत है जबकि बाकि स्कूल में पढ़ते हैं । ऐसे में एक साथ इन छात्रों का घर से गायब होना बहुत सवाल खड़े कर रहा है । बहरहाल , पुलिस का सर्च आपरेशन जारी है । फिलहाल पुलिस को जब तक घर से गायब छात्रों को नहीँ खोजा जाता तब तक ये कहना मुशिकल है कि छात्रों के एक साथ गायब होने के पीछे क्या वजह है । इधर सभी अभिभावक अपने गायब बच्चों को लेकर बेहद चिंतित है ।















