साधुपुल के नजदीक टूरिस्ट बस पलटी 20 के करीब घायल

Crime Himachal News Others

DNN सोलन

साधुपुल जुन्नगा का मार्ग पर एक टूरिस्ट बस के सड़क से खाई की और पलट जाने के कारण उस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए । घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके की ओर रवाना हो गए हैं । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

News Archives

Latest News