DNN नालागढ़
जिला की नालागढ़ पुलिस को चिट्टे के मामले में एक और कामयाबी हासिल हुई है । पुलिस ने एक ट्रक में चिट्टा ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है । इनसे पूछताछ की जा रही है । नालागढ़ पुलिस के अनुसार नाके के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया । जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और ट्रक चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 7.330 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। ट्रक चालक ने अपना नाम मक्खन निवासी जिला ऊना और दूसरे ने अपना नाम जितेंद्र सिंह निवासी पंजाब बताया। बद्दी के एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।















