ससुर ने किया बहू को अकेला पाकर नशे में यह गंदा काम

Arki Crime Solan

DNN अर्की
हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। सोलन जिला की अर्की पुलिस में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है। जिसमें बहू ने ही अपने ससुर के खिलाफ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार मटेरनी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति नालागढ़ में नौकरी करता है। उसकी सास की मृत्यु हो चुकी है वह और उसका ससुर ही घर में रहते हैं । ऐसे में ससुर ने रात को शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार किया और इस विषय में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार महिला की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई है।

News Archives

Latest News