DC कार्यालय में चालक के पद रिक्त, आप भी पा सकते है नौकरी

Others Solan

DNN सोलन
उपायुक्त कार्यालय सोलन में 280 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी आधार पर दो चालकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चालक के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
भानु गुप्ता ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र वैबसाइट http://www.hpsolan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त सोलन के कार्यालय में आवेदन शुल्क सहित जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवबर, 2018 निर्धारित की गई है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम तिथि में 5 दिन अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।

 

नवंबर

News Archives

Latest News