DOON विस के घडसी मेें दयाठन मेला का हुआ आगाज

Baddi + Doon Politics

DNN बद्दी

दून विधानसभा क्षेत्र के तहत घडसी पंचायत के तहत दयोठन मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर ने किया। उन्होने कहा मेले हमारी स यता और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होने कहा कि इसके माध्यम से हमारे नीरस जीवन में नया उत्साह का संचार होता है और हम नई उर्जा के साथ कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि आधुनिकता के दौर में हमने अपनी संस्कृति व परंपराओं तथा रीति रिवाजों का बचा कर रखा है। उन्होने मेला आयोजन समिति को मेले के लिए 11000 रुपये व स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 2100 रुपये प्रदान किए। वहीं बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उदेश्य से वाटर कूलर प्रदान करने का निर्णल लिया।

News Archives

Latest News