ग्रिल तोड़ गिरोह सक्रिय, SOLAN में फिर चोरी

Crime Solan
DNN सोलन (श्वेता)
शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। दिनदहाड़े यहां पर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । शहर में ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुस चोरी का तीसरा मामला सोमवार को सामने आया है । जवाहर पार्क के नजदीक चोरों ने एक घर की ग्रिल तोड़कर करीब 50 हजार की चोरी को अंजाम दे डाला । पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
         जानकारी के अनुसार राजेश महाजन निवासी नजदीक जवाहर पार्क ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की अज्ञात लोगों ने उनके घर की खिड़की की ग्रिल तोडी और अंदर दाखिल हुए। चोर उनके घर से तकरीबन 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News