भारतीय पंचांग 19 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-4 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — शुक्लपक्ष
* वार-् सोमवार
तिथि – एकादशी 14:30तक
नक्षत्र– उत्तराभाद्रपदनक्षत्र 17:55तक
योग- वज्र योग 18:38तक
करण– विष्टि
पंचक प्रारंभ 15 नवंबर से 20 नवंबर तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:56
सूर्यास्त —17:19पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – मीन
19नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल. 8:06 से 09:26 तक
🌹राशिफल🌹
मेष :
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। धर्म का काम करने में खर्च हो सकता है। कार्यभार अधिक हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृषभ :
आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास–पर्यटन का योग है। आज महिला वर्ग से लाभ होगा।
मिथुन :
आज आपका हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है।
कर्क :
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा।
सिंह :
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें।
कन्या :
सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है।
तुला :
आज नौकरी पेशा लोगों के लिए लाभदायक दिन है। काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक:
शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। परिवार में कलह का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। अनिद्रा परेशान कर सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
धनु:
दिन सुखमय बीतेगा। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे।
मकर :
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपकी वाणी से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। अनावश्यक खर्च और धनहानि हो सकती है।
कुंभ:
आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी।
मीन :
नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक और मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के भी योग हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे।
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281















