DNN मण्डी
शिक्षा व्यक्ति विशेष ही नही समूचे समाज व राष्ट्र की उन्नति का आधार है। शिक्षा का व्यक्तित्व निर्माण में अह्म योगदान है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मण्डी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित डी.ए.वी. सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल मण्डी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय न केवल गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है अपितु शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और संस्थानों में स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त वातावरण तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेधावी व कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह््वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सफल होने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण करने में भी अपना योगदान दें। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को बनाये रखने का भी आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को बधाई दी तथा पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।















