चालक ईश्वर सिंह ठाकुर अखिल भारतीय सरकारी चालक फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Others Solan

Dnewsnetwork
हाल ही में अखिल भारतीय सरकारी चालक फेडरेशन (ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर फेडरेशन) के विकास भवन दिल्ली में संपन्न हुए राष्ट्रीय चुनावों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में तैनात चालक ईश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।
फेडरेशन की कार्यकारी समिति में हिमाचल प्रदेश से ईश्वर सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय सरकारी चालक संघ की कार्यकारिणी में प्रदेश के सोलन ज़िला के नालागढ़ खण्ड से चालक गुरजीत सिंह सैनी तथा किन्नौर ज़िला में कार्यरत चालक वीर सिंह नेगी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तरदायित्व दिया गया है।

Latest News