08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप मण्डल नालागढ़-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे दतोवाल, महाराणा प्रताप कॉलोनी, ड्राइव इन होटल, लॉर्ड महावीरा अस्पताल, शिव शक्ति कॉलोनी, रिशव इस्पात कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सनराइज कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
09 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 09 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप मण्डल नालागढ़-1 के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता देवेन्दर कौंडल ने दी।
देवेन्दर कौंडल ने कहा कि 09 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक जोघों, बरूना, मस्तानपुरा, कश्मीरपुर, कुण्डलू, रिया, कल्याणपुर, बैरछा, बघेरी, सकेडी, जगतपुर, गुल्लरवाला, घोलोवाल, खिल्लियां इत्यादि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।














