जन समस्याओं के समाधान के साथ आवश्यक के अनुरूप विकास करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

Baddi + Doon Politics

विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जन समस्याएं
Dnewsnetwork
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों के घर-द्वार के समीप जन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल दून विधानसभा क्षेत्र में संतुलित विकास की नई इबारत लिखी गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यकता अनुरूप विकास कार्य पूर्ण किए जाए और सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो।
विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत बुघार कनैता में अब तक लगभग 80 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों करवाए गए हैं तथा ग्राम पंचायत बुघात कनैता के लिए लगभग 35 लाख रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि बुघार-बनिया देवी मार्ग पर 5.50 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर कुनिहार से चण्डीगढ़ वाया गोयला बस सेवा आरम्भ की जाएगी।
उन्होंने ग्राम बुघार घाट में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 03 लाख रुपए, सामुदायिक भवन बुघार कनैता के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर में इंटरलॉक टाईलों के लिए 01 लाख रुपए, ढाडू से खरयाड़ सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम बाग बमोत में स्नानागार निर्माण के लिए 75 हजार रुपए, जाबली छरयुड़ से क्यार तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, हरिजन बस्ती बुघार सेरी में पुली निर्माण के लिए 75 हजार रुपए तथा सामुदायिक भवन रामपुर के अतिरिक्त निर्माण के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रधान रमेश चंद, ग्राम पंचायत घड़सी की प्रधान वीना शर्मा, ग्राम पंचायत बुघार कनैता के उप प्रधान हेमदत्त शर्मा, ग्राम पंचायत मन्डेसर के उप प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत चण्डी के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वा के पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघार कनैता के पूर्व प्रधान भूषण शर्मा व हेमा देवी, ग्राम पंचायत घड़सी के पूर्व प्रधान इन्द्र सेन, बीडीसी सदस्य चण्डी दिनेश कुमार, सुनीता देवी, महेन्द्र कंवर, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest News