Dnewsnetwork
राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत डिटेक्शन सेल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम नेरीपुल के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नंबर HP-63-D-2548 में दो व्यक्ति चिट्टे की खेप लेकर गिरीपुल से शिलाबाग की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेरीपुल के पास उक्त ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक में चालक की सीट पर कपिल निवासी गांव कलाहर, डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा परिचालक सीट पर सचिन निवासी गांव व डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला सवार था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना राजगढ़ में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी जांच एवं पूछताछ जारी है














