4 व 5 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Baddi + Doon Nalagarh

Dnewsnetwork

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 04 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी विकास गुप्ता ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि 04 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 66 के.वी. केडबरी, यू.पी.एल., सिप्ला, हिन्दुस्तान, एरिस्टो, पेनीका तथा 66/33/11 के.वी. उप केन्द्र मलपुर से संचालित औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ नम्बर-1 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 05 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, बीड प्लासी, नाथू प्लासी, ढेरोवाल, तेलीवाल, घिहड़, बेहरामपुर व औद्योगिक इकाइयां हिमाचल पोलिगिन, वी लाइन, ओम नम शिवाय, हिमालया स्टोन क्रेशर, सैनी स्टोन क्रेशर, बेरसन स्टोन क्रेशर, नैना देवी स्टोन क्रेशर, संतोख स्टोन क्रेशर, अनुतम्मा वेल्लेस, के.एंड.के, यादमा, बसंल जनरेशन, ग्रीन हाक, ओनक्स यूनिट-2, की लिंक ग्लोबल, सुपर फ्रीज, शारदा इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News