न्यू नालागढ़ में झाड़ियों से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

नालागढ़। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत न्यू नालागढ़ क्षेत्र में झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय अकबर पुत्र मुस्ताक, निवासी गांव नानोवाल, डाकघर खेड़ा, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से पुलिस को एक सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस जिला बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने बताया कि युवक की पहचान उसके ताया द्वारा की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Latest News