ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई तेज, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime

तीनों आरोपी 5 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; ग्रेनेड के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों को लेकर पूछताछ जारी

Dnewsnetwork
बद्दी : पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत 29 सितंबर को दर्ज ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी सलीम मोहम्मद (42) पुत्र प्यारा राम, निवासी गांव माजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में सलीम मोहम्मद को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे तथा मामले में पहले गिरफ्तार की गई किरना पत्नी रशीद मोहम्मद को 1 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ पुत्र प्यारा राम को 30 सितंबर को न्यायालय नालागढ़ के समक्ष पेश किया गया था।
न्यायालय ने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ग्रेनेड की बरामदगी, उसके स्रोत तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त है या नहीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। SIT द्वारा ग्रेनेड के स्रोत, उसे रखने और बरामद होने की परिस्थितियों तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
बद्दी पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट तथा एक्सपलोसिव सबस्टेन्सेस एक्ट , 1908 की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से मामले की गहन जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Latest News