DNEWSNETWORK
शिमला, 7 सितंबर। बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप सोसाइटी ऑफ इंडिया (नॉर्थ जोन) के सहयोग से विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव हैं। यह कॉन्फ्रेंस 10- 11 सितंबर को बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।
कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य उन्नत सामग्री विज्ञान और आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं विकास को एक मंच पर लाना तथा इनके माध्यम से सतत एवं बेहतर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करना है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान Keynote Talks, Technical Sessions, Poster Presentations और Networking जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने और अपने शोध कार्य साझा करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति की ओर से शोधकर्ताओं, शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों से सम्मेलन के विषय से संबंधित Abstract आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रतिभागी अपने शोध एवं अध्ययन से जुड़े Abstract सम्मेलन में प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित शोध कार्यों को Poster Presentation एवं Technical Sessions के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। आयोजन समिति का उद्देश्य विशेष रूप से युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को अपने कार्य को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा देश के विभिन्न संस्थानों से आए शोधकर्ताओं के साथ अकादमिक संवाद स्थापित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव ने कहा कि वर्तमान समय में सतत विकास की दिशा में नई और उन्नत सामग्री के साथ-साथ सिमुलेशन तकनीकों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में इस तरह का सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने नवीनतम कार्य साझा करने, नए विचारों पर चर्चा करने और भविष्य में अकादमिक एवं शोध सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से सम्मेलन में सहभागिता करने तथा अपने Abstract प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के व्याख्यानों के साथ-साथ तकनीकी सत्रों और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त होगा। सम्मेलन से जुड़ी जानकारी एवं Abstract Submission के लिए प्रतिभागी amstsf2026.bushimla.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।













