सरकाघाट के भद्रवाड में 16 नवंबर को ही होगा जनमंच का आयोजनः श्रवण मांटा

Mandi Others

DNN मंडी
उपमंडलाधिकारी (ना) सरकाघाट श्रवण मांटा ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भद्रवाड़ में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्यए बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनमंच का आयोजन 16 नवंबरए 2018 को ही किया जा रहा है। उन्होंने इस बारे सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट पर कहा कि पूर्व में यह आयोजन 18 नवंबर को प्रस्तावित थाए मगर किन्हीं अपरिहार्य कारणों से इसे शुक्रवार 16 नवंबरए 2018 को आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच चरण में सभी चिह्नित पंचायतों में विभिन्न विभाग शिविरों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभागए बागवानी तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दौरान गर्भवती महिलाओं व नवजत शिशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत सहित अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।  इस दौरान आयुर्वेद संस्थानों की साफ.सफाई भी की गई।

News Archives