DNN बद्दी
दून के युवा नेता मुस्ताक खान को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दून में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश में पहली बार दून से किसी मुस्लिम नेता को अधिमान मिला है। कांग्रेस अल्पसं यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान ने ताजपोशी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित व दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष मुस्ताक खान ने कहा कि दून में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन रात एक किया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनावों में अल्पसं यक प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभाएगा। जल्द ही पूरे में कांग्रेस अल्पसं यक प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा वहीं मुस्लिम व सिक्ख समुदाय को प्रकोष्ठ से जोड़ा जाएगा।
मुस्ताक खान ने बताया कि आगामी 22 नवंबर को बद्दी में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय स मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित उपस्थित रहेंगे। मुस्ताक खान ने बताया कि एक दिवसीय स मेलन के लिए दून में तैयारी जोरों पर चल रही हैं और 22 नवंबर को अधिक से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग इस स मेलन में शिरकत करेंगे। मुस्ताक ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलाने में निर्णय व अहम भूमिका निभाएगा।















