Dnewsnetwork
मंडी, 15 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। साथ ही परेड में शामिल कंटीजेंट एवं सांस्कृतिक दलों को भी सम्मानित किया।
उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में अन्वेषण इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक सुंदरनगर भारत भूषण, निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक दौलत राम व आरक्षी हंसराज को, मोटर वाहन अधिनियम के प्रभावी प्रवर्तन के लिए मुख्य आरक्षी मुनीश कुमार, लापता व्यक्तियों की तलाश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य आरक्षी चंद्रकांत को सम्मानित किया। ग्रामीणों और विशेषतौर पर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए संस्कृति महिला मंडल सदयाणा तथा नशा निवारण समिति कुम्मी को, प्राकृतिक आपदा में प्रभावी कार्य के लिए जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक तथा एचएचसी मनोहर लाल को, खनन माफिया से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने पर उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर के चालक सूरज गुप्ता को, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उपायुक्त कार्यालय की लिपिक अमृत कौर को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर संगीत सदन मंडी, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान मंडी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी तथा राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
उन्होंने परेड कमांडर एसआई श्याम लाल व सहायक परेड कमांडर एसआई अनूप कुमार, प्लाटून कमांडर पुलिस एएसआई विशाल शर्मा, महिला पुलिस से एएसआई सुमन, गृह रक्षक वाहिनी महिला एचएचजी शीला, गृह रक्षक पुरुष एचएचजी शेर सिंह, 2एचपी बटालियन एनसीसी आर्मी विंग से प्लाटून कमांडर मोहित, एयर विंग से मृदुल, बॉयज स्कूल से महेंद्र, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से निहारिका, इंडस ग्लोबल स्कूल से नैतिक, स्काऊट एंड गाइड बॉयज स्कूल से दीक्षित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से राष्ट्रीय सेवा योजना के सूर्यांश तथा सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला व गृह रक्षक वाहिनी बैंड मास्टर एचएचजी पदम देव सहित परेड ड्यूटी में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।













