DNN आनी
आनी के नित्थर क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले युवा नेता चेतन चौहान को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है । चेतन चौहान क्षेत्र के एक युवा नेता है । इससे पूर्व चेतन अहम पदों पर रह चुके है । पूर्व में चेतन चौहान युवा कांग्रेस में मंडी लोकसभा क्षेत्र के महासचिव पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं । इस दौरान उन्होंने युवाओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान की थी । चेतन चौहान कॉलेज राजनीति में भी अहम पदों पर रहकर अपनी सक्रीय भूमिका अदा कर चुके हैं । इनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है । चेतन चौहान ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर,प्रभारी जगदेव जग्गा,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष केशव चन्द यादव,उपाध्यक्ष श्रीनिवासन, अखिल भारतीय प्रभारी कृष्ण का आभार जताते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे । उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी युवाओं को साथ लेकर एकजुट होकर कार्य करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रणनीति तैयार करके पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे ।















