Dnewsnetwork
यूरो किड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
आज इस समारोह के तहत स्कूल के सभी बच्चे अलग अलग स्वतन्त्रता सेनानी की वेशभूषा में सुसज्जित हो कर आए। जो कि बहुत ही सुंदर लग रहे थे।
कोई महात्मा गांधी, कोई भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के रूप बनाकर बच्चे आए, और बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियों दी । बच्चों के द्वारा हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा का भी प्रारूप बनाया गया जो कि बहुत ही अद्भुत था। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए, बच्चों को देश की आजादी के गाथा से अवगत कराया गया, जिससे बच्चों का सामान्य ज्ञान में वृद्धि ही सके।
दिवेशा,अवयुक्ता , माधव, नम्या, मिताक्षी, सुयश, तनमय, युगांक, वर्तिका ,तेनजिन, कामाक्षी, विहान , वैभवी, नोहा,रौनक , भारवी, अयांश , सिदीक्षा , अराध्या, पेमा , उदवेक्षा, शिवाय , गुरमीत, गौरिक , सानिध्य, ईदाया, पार्थ , पूर्विषा , मेहर, शिवाय आदि सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर बहुत ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। यूरो स्टाफ व कर्मचारी के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।











