कुंगश में एक करोड़ से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन 

Kullu Politics
DNN आनी (चमन )
विधायक किशोरी लाल सागर ने रखी आधारशिला कहा , सात करोड़ से दो पंचायत के लिये जल्द बनकर तैयार होगी उठाऊ सिंचाई योजना
आनी। आनी खंड के कुंगश में मंगलवार  को क्षेत्रीय विधायक किशोरीलाल सागर ने करीब एक करोड़ की लागत से बनने जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी। विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर भवन की आधारशिला रखने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि जाँजा क्षेत्र की कुंगश , कराना और मुंडदल पंचायत के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रदेश सरकार चिंतनशील है। आने वाले समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से क्षेत्र में कई आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को जल्द भवन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वे कोई कसर नहीँ छोड़ेंगे, कराना और कुंगश पंचायत के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बहुत जल्द उठाऊ सिंचाई योजना बनाई जाएगी जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।
                उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम की रहनुमाई में आनी विधानसभा क्षेत्र का भरपूर विकास होगा। उन्होंने कहा कि आनी विस क्षेत्र में करीब बीस सड़कों को द्वितीय चरण में पक्का करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। क्षेत्र के तमाम सड़क से छूटे हुये गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने इस दौरान जनसभा में आये तमाम महिला मंडलों को आश्वासन दिया कि जिनके पास अपने भवन नहीँ हैं और जमीन उपलब्ध हैं उन्हें भवन निर्माण के लिये एक -एक लाख रुपये दिये जाएंगे जबकि सामान खरीदने के लिये बीस -बीस हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। इससे पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि वे आनी विस क्षेत्र के विकास के लिये एक विज़न के जरिये कार्य कर रहे हैं। जिसपर उन्होंने क्षेत्र के लोगों का भी सहयोग मांगा ।

News Archives

Latest News