Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश में दो हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई।वहीं मंडी में भी इस तरह की घटना में एक महिला की मौत हो गई और अन्य 7 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। यह घटना कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घटी। टैक्सी नंबर टाटा सूमो सभी लोग कुल्लू से लाहौल होते हुए चंबा के पांगी जा रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण गुरुवार को तिंदी में रुके थे। शुक्रवार जब रास्ता बहाल हुआ तो वाहन पांगी की ओर बढ़ा लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
वहीं दूसरी घटना मंडी जिले में सामने आई है। कुल्लू से सिमसा माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका। इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक चट्टान गिर गई। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल्लू से सिमसा माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था। इस दौरान अचानक एक चट्टान निचे गिर गई। जिससे बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
हादसे में मृतक महिला की पहचान रामेश्वरी शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल सभी 7 लोगों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।














