Dnewsnetwork
बद्दी (Baddi), 10 जुलाई। पुलिस थाना बद्दी की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.660 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसपी बददी अशोक वर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश के दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 11.660 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ।
इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी गुरचरण सिंह निवासी बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। बद्दी पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














