DNN आनी (चमन)
शिमला जिले की रहने वाली सोनिया सहगल के गानों की धूम पूरे हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड जौनसार में भी है। अभी हाल में ही उनकी नई एल्बम डीजे कोई नॉनस्टॉप के गाने हिमाचल में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस एल्बम के ज्यादातर गाने पारंपरिक है और बाकी गानों को सुरेंद्र दांगी और मनसागर ने लिखा है।
एल्बम में संगीत हिमाचल के मशहूर संगीतकार सुरेंद्र नेगी ने दिया है। इस एल्बम को यूट्यूब पर लगभग 20 हजार लोगों ने डाउनलोड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी संगीत में रुचि बचपन से ही है। आनी में प्रैस वार्ता में सोनिया ने कहा कि आज तक करीब 19 से अधिक हिमाचली और उत्तरांचली एल्बम बाजार में उतार चुकी है। जिसकी प्रदेश भर में काफी सराहना हुई है। उन्होंने कहा है कि वह आजकल दिल्ली में अपना कैरियर बना रही है, जिसमें वे आजकल हिंदी और पंजाबी गाने गा रही है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड सिंगर शंकर साहनी के साथ हिंदी भजन की एल्बम में काम किया है, जो काफी लोकप्रिय हुआ है। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया है कि आने वाले समय में वे काफी हिंदी और पंजाबी एल्बम मैं काम करेगी। बरस रे बादल उनका पहला हिंदी गाना और खनक उनकी पहली हिमाचली एल्बम है। सोनिया सहगल ने प्रदेश भर में हिमाचल का नाम रोशन किया है और बे हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। सोनिया लगभग 200 से भी ज्यादा गाने गा चुकी है। गायिका मिलो मैं भी गीत संगीत आदि बेहतरीन प्रस्तुति देती रहती है।















