DNN बद्दी
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर को केंद्र सरकार ने निलंबित कर दिया है। बीबीएन के एक उद्योग द्वारा इंस्पेक्टर को लेकर की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। अब मामले में विभागीय कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें कि करीब 1 साल पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में इस कार्यालय को खोला था ताकि उद्योगपतियों को इससे सुविधा मिल सके।
बरोटीवाला के रैडिको रैमीडीज फार्मा उद्योग ने केंद्र सरकार व लघु उद्योग भारती एवं हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन को एक लिखित पत्र भेजकर शिकायत की थी। उपनिदेशक सीडीसीएसओ बद्दी बीके सामंतरे ने कहा कि हमारे पास इस संदर्भ में शिकायत आई थी, जिसकी जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के निदेशक (प्रशासनिक) ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब विभागीय इनक्वारी हो रही है।















