DNN आनी (चमन शर्मा)
जिला प्रशासन के आह्वान पर इस बार उपमण्डल मुख्यालय आनी में भी ग्रीन एवं प्रदूषण रहित दीवाली मनाई जाएगी।सोमबार को इस सम्बंध में एसडीएम कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई,जिसमे बिभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के अलावा वार एडोसीएशन,अग्निशमन विभाग,पंचायत प्रधान ,बुद्धिजीवी वर्ग तथा प्रेस के बंधुओं ने भाग लिया।इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आनी चेत सिंह ने की।बैठक में आनी में इस बार ग्रीन एवं प्रदूषण रहित दीवाली मनाने पर विचार विमर्श किया गया और इस संदर्भ में उपस्थित लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किये गये।
आईपीएच विभाग के एसडीओ प्रकाश भारद्वाज ने सुझाव दिया कि इस वार की दीवाली में लोग पटाखों का कम से कम प्रयोग करें और अपने अपने गाँव मे लोग सार्वजनिक स्थान पर दिये जलाकर खुशी मनाएं, ।बैठक में निर्णय लिया गया कि आनी में इस वार प्रशासन और कस्वे के सभी बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के सहयोग से ग्रीन एवं प्रदूषण रहित दिवाली मनाई जाएगी, जिसका आयोजन आनी के रानी बेहड़ा मेला ग्राउंड में किया जाएगा।बैठक में एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि ग्रीन एवं प्रदूषण रहित दीवाली के तहत आनी के रानी बेहड़ा मेला मैदान में दीपावली के पाबन मौके पर सभी लोगों द्वारा तेल के दिये जलाए जाएंगे और आपस मे मिठाई बांटकर एक दूसरे को उत्सव की बधाई दी जाएगी।इस मौके कैम्प फायर और लोक नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा।
एसडीएम ने कस्वे सहित क्षेत्र के सभी लोगों से इस दीवाली में पटाखों का कम से कम प्रयोग कर घर घर में दिए जलाकर ग्रीन एवम प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का आहवान किया है।इस मौके पर एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार किशोरचन्द,सेवानिवृत्त सैशन जज रामलाल आजाद, वार एडोसीएशन के प्रधान स्वतंत्र कुमार शर्मा,एसडीओ प्रकाश भारद्वाज, डॉ, प्रवीण चौहान,सदर पंचायत के प्रधान उत्तम ठाकुर, अड्डा प्रभारी ओमप्रकाश, सीडीपीओ सोमकृष्ण,प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर,एएसआई मुन्नीलाल,बीईईओ शीला नेगी, अधीक्षक प्रभुदयाल, भूमि सिंह,डीएस जोशी तथा प्रेस क्लब के छबिन्द्र सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।















