14.375 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद

Crime Nalagarh

Dnewsnetwork

नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने गांव शेरावाली बगलैहड़ में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर शेरावाली बगलैहड़ गांव में एक रिहायशी मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 14.375 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की)बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में आगामी जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

News Archives

Latest News