निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के कार्य का किया निरीक्षण

Others Politics Solan
Dnewsnetwork
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉक्टर धनी राम शांडिल ने आज सोलन के कथेड  में निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के कार्य का औचक निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर निर्माण कार्य का जायज़ा लिया और कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं मातृ शिशु इकाई लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर इस कार्य की प्रगति का नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं ताकि हिमाचल सहित अन्य राज्य के यात्रियों तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा एवं आपात कालीन सुविधा का लाभ मिल सके।
डॉक्टर शांडिल ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
इस अस्पताल का 80 से 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अमित तलवार सहित अन्य चिकित्सक, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News