720 पदों के लिए साक्षात्कार 23 से 25 मार्च तक: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी

Himachal News Kangra Others

Dnewsnetwork
धर्मशाला, 18 मार्च: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि मेटेनरे लिमिटेड डमटाल इन्दौरा द्वारा पुरूष के 20 पद, एएलपी निशिकावा लालडू चंड़ीगढ द्वारा पुरूष 500 पद तथा अह्येस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, हरियाणा द्वारा लाइन आॅपरेटर केवल पुरुषों के 200 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं
उन्होेंने बताया कि मेटेनरे लिमिटेड डमटाल इन्दौरा के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन) या डिप्लोमा रखी गई है, आयु 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 13 से 15 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि साक्षात्कार 23 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में,  24 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय इन्दौरा में सुबह 10 बजे आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा एएलपी निशिकावा लालडू चंड़ीगढ के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (समस्त ट्रेड्स) रखी गई है, आयु 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 18 हजार 759 रुपये वेतन तथा बोनस व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 23 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में, 24 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में तथा 25 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय, धर्मशाला मेें सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
इसके अलावा अह्येस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, हरियाणा के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (समस्त ट्रेड्स) या डिप्लोमा रखी गई है, आयु 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 13 हजार 339 से 19 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी 23 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में, 24 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में तथा 25 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

News Archives

Latest News