जानिए क्या खास है इन दीयों में, DIWALI पर इन्हीं दीयों को जलाए

Himachal News Mandi Others
DNN मंडी
दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर विदेशी सामानों के बहिष्कार का एक दौर सा चल पड़ता है। हालांकि सोशल मीडिया पर बहिष्कार करने वाले अधिकतर लोग इनका खुद भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया से दूर हटकर हकीकत में स्वदेशी अपनाने का संदेश देने निकले हैं उजाला पब्लिक स्कूल के बच्चे। स्कूल प्रबंधन ने दीपावली के उपलक्ष पर दो हजार मिट्टी के दिए खरीदे और इन्हें बच्चों के हवाले कर दिया। स्कूल में एंटरटेनमेंट एक्टिविटी के दौरान इन बच्चों ने अपने हाथों से इन दियों को विभिन्न रंगों में रंगा। दीयाों को रंगने के बाद अब यह बच्चे इन दियों को निशुल्क बांटने के लिए निकले हुए हैं।
                   जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर शहर के गणमान्य और साधारण नागरिकों को यह दिए बांटकर स्वदेशी अपनाने का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। दिये बांटने आए स्कूली बच्चों ने बताया कि दीपावली पर बहुत सी विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल होता है। पटाखों को चलाकर प्रदूषण फैलाया जाता है, जबकि मिट्टी के दिए बनाने वालों की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। एक समय में इन्हीं दीयों से घर को रोशन किया जाता था। लोग फिर से इनकी तरफ अग्रसर हों और इनका अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, इसलिए सभी को यही संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

News Archives

Latest News