Dnewsnetwork
शिमला पुलिस ने चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि बीएसएनएल विभाग, झाकड़ी द्वारा थाना झाकड़ी, जिला शिमला में शिकायत दर्ज करवाई गई कि उनके स्टोर से केबल तार एवं स्क्रैप कॉपर चोरी हो गया है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉपर धातु को बेचने की नीयत से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई पहलुओं पर नजर डाली और करीब 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान हितेश कुमार उर्फ पियूष निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 19 वर्ष व विशाल निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।















